नोबेल पुरस्कार – कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
| 1. | नोबेल पुरस्कार डायनामाइट के स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार दिए जाते हैं । | |
| 2. | प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में दिए गए थे । | |
| 3. | नोबेल पुरस्कार पुरस्कार समारोह हर साल 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं । 1896 में इसी दिन अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हुई थी । | |
| 4. | नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के अतिरिक्त सभी क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को स्टॉकहोम, स्वीडन में सम्मानित किया जाता है । नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को ओस्लो, नॉर्वे में सम्मानित किया जाता है । | |
| 5. | नोबेल पुरस्कार शुरू में पाँच क्षेत्रों, अर्थात भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, शांति और साहित्य के लिए दिए गए थे । | |
| 6. | आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 1969 में स्थापित किया गए थे जिसके पहले प्राप्तकर्ता नार्वे के रैगनार फ्रिस्च और नीदरलैंड के जन टिनबेर्गेन थे । | |
| नोबेल पुरस्कार विजेता - महत्वपूर्ण तथ्य | ||
|---|---|---|
| 1. | नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला | मैरी क्यूरी 1903 में भौतिकी के लिए |
| 2. | दो अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्ति और एकमात्र महिला | मैरी क्यूरी - 1903 में भौतिकी के लिए और 1911 में रसायन विज्ञान के लिए |
| 3. | दो अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले पुरुष | लिनस पॉलिंग - 1954 में रसायन विज्ञान के लिए और 1962 में शांति के लिए |
| 4. | नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले एशियाई (और पहले भारतीय भी) | रवीन्द्रनाथ टैगोर - 1913 में साहित्य के लिए |
| 5. | नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले अफ्रीकी व्यक्ति | केन्या की वंगारी माथाई - 2004 में शांति के लिए |
| 6. | भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्ति | विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन एक्स-रे की खोज के लिए 1901 में |
| 7. | अंग्रेजी भाषा में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्ति | रूडयार्ड किपलिंग (द जंगल बुक के लिए विख्यात) 1907 में. |
| 8. | नोबेल शांती पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्ति | अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डुनांट, और फ्रेड्रिक पैसी , फ्रेंच शांति सोसायटी के संस्थापक और पहले अध्यक्ष को संयुक्त रूप से 1901 में |
| 9. | नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाली पहली महिला | ऑस्ट्रिया की बैरोनेस बर्था सोफी फेलिसिटा वॉन सटनर 1905 में |
| 10. | नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति | मलाला युसफजाई - 17 साल की उम्र में शांती के लिए 2014 में |
| 11. | नोबेल पुरस्कार तीन बार सम्मानित एकमात्र संगठन | अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति - 1917, 1944 and 1963. |
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित संयुक्त राष्ट्र महासचिव
| # | व्यक्ति | राष्ट्रीयता | क्षेत्र | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 1. | डेग हैमरस्क्जोंल्ड * | स्वीडन | शांति | 1961 |
| 2. | कोफी अन्नान | घाना | शांति | 2001 |
| * डेग हैमरस्क्जोंल्ड को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. | ||||
नोबेल पुरस्कार विजेता - अमेरिकी राष्ट्रपति
| # | व्यक्ति | क्षेत्र | वर्ष |
|---|---|---|---|
| 1. | थियोडोर रूजवेल्ट | शांति | 1906 |
| 2. | वुडरो विल्सन | शांति | 1919 |
| 3. | जिमी कार्टर * | शांति | 2002 |
| 4. | बराक ओबामा | शांति | 2009 |
| *2002 में जिमी कार्टर पुरस्कार के समय अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं थे । | |||
नोबेल पुरस्कार विजेता - अन्य देशों के राष्त्रपति व प्रधानमंत्री
| # | व्यक्ति | देश | क्षेत्र | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 1. | अबिे अहमद अली | इथियोपिया (प्रधानमंत्री) | शांती | 2019 |
| 2. | जुआन मानेउल सैंटोस | कोलंबिया (राष्ट्रपति) | शांति | 2016 |
| 3. | एलेन जॉनसन सरलीफ | लाइबेरिया (राष्ट्रपति) | शांति | 2011 |
| 4. | किम जुंग | दक्षिण कोरिया (राष्ट्रपति) | शांति | 2000 |
| 5. | यित्ज़ाक राबिन | इसराइल (प्रधानमंत्री) | शांति | 1994 |
| 6. | शिमोन पेरेज | इज़राइल (राष्ट्रपति) | शांति | 1994 |
| 7. | यासर अराफात | फिलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण (राष्ट्रपति) | शांति | 1994 |
| 8. | फ्रेडरिक विलेम डी क्लार्क | दक्षिण अफ्रीका (राष्ट्रपति)* | शांति | 1993 |
| 9. | मिखाइल गोर्बाचेव | सोवियत संघ (राष्ट्रपति) | शांति | 1990 |
| 10. | ऑस्कर एरिआस सांचेज | कोस्टा रिका (राष्ट्रपति) | शांति | 1987 |
| 11. | अनवर अल सादात | मिस्र (राष्ट्रपति) | शांति | 1978 |
| 12. | मेनाचेम बेगिन | इसराइल (प्रधानमंत्री) | शांति | 1978 |
| 13. | ऐसाकु सातो | जापान (प्रधानमंत्री) * | शांति | 1974 |
| 14. | विली ब्रांट | पश्चिमी जर्मनी के चांसलर | शांति | 1971 |
| 15. | सर विंस्टन चर्चिल | यूनाइटेड किंगडम (प्रधानमंत्री) | साहित्य | 1953 |
| * पुरस्कार के समय पर पद पर नही थे । | ||||
चीन से नोबेल पुरस्कार विजेता
| # | व्यक्ति | क्षेत्र | वर्ष | |
|---|---|---|---|---|
| 1. | त्सांग दाव ली | भौतिक विज्ञान | 1957 | |
| 2. | चेन निंग यांग | भौतिक विज्ञान | 1957 | |
| 3. | तेनजिन ग्यात्सो (14 वें दलाई लामा) | शांति | 1989 | |
| 4. | डेनियल सी सुई * | भौतिक विज्ञान | 1998 | |
| 5. | गाओ शिंजिआंग | साहित्य | 2000 | |
| 6. | चार्ल्स के काओ | भौतिक विज्ञान | 2009 | |
| 7. | लियू शाव्बो | शांति | 2010 | |
| 8. | मो यान | साहित्य | 2012 | |
| * संयुक्त रूप से रॉबर्ट बी लाफलिन, होर्स्ट एल स्टॉर्मर के साथ | ||||
भारत से नोबेल पुरस्कार विजेता
| # | व्यक्ति | क्षेत्र | Year | योगदान |
|---|---|---|---|---|
| 1. | रवीन्द्रनाथ टैगोर | साहित्य | 1913 | साहित्यिक. |
| 2. | सी० वी० रमन | भौतिक विज्ञान | 1930 | प्रकाश के प्रकीर्णन पर उनके कार्य तथा रमण प्रभाव की खोज के लिए । |
| 3. | हर गोबिंद खुराना * | चिकित्सा | 1968 | आनुवंशिक कोड की अपनी व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण में उनके कार्य के लिए । |
| 4. | मदर टेरेसा | शांति | 1979 | मानवीय कार्य. |
| 5. | सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर | भौतिक विज्ञान | 1983 | सितारों की संरचना और विकास पर उनके सैद्धांतिक अध्ययन के लिए |
| 6. | अमर्त्य सेन | आर्थिक विज्ञान | 1998 | कल्याणकारी अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए । |
| 7. | वेंकटरमन रामकृष्णन ** | रसायन | 2009 | राइबोसोम की संरचना और कार्यों के अध्ययन के लिए. |
| 8. | कैलाश सत्यार्थी# | शांति | 2014 | बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ और सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार हेतु उनके संघर्ष के लिए. |
| 9. | अभिजीत बनर्जी$ | आर्थिक विज्ञान | 2019 | वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक योगदान के लिए. |
| * संयुक्त रूप से रॉबर्ट डब्ल्यू हॉल्ली और मार्शल डब्ल्यू निरेनबर्ग के साथ ** संयुक्त रूप से थॉमस ए स्टिट्ज़ और एडा ई योनाथ के साथ #संयुक्त रूप से पाकिस्तान के मलाला यूसुफजई के साथ. $संयुक्त रूप से एस्तेर डुफ्लो और माइकल क्रेमर के साथ | ||||
| इनके अलावा 1907 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रुडयार्ड किपलिंग और 1902 चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रोनाल्ड रॉस का जन्म भारत में हुआ था । 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सर विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल, त्रिनिदाद में पैदा हुए भारतीय मूल के एक ब्रिटिश नागरिक है । | ||||
पाकिस्तान से नोबेल पुरस्कार विजेता
| # | व्यक्ति | क्षेत्र | वर्ष |
|---|---|---|---|
| 1. | अब्दुस सलाम | भौतिक विज्ञान | 1979 |
म्यांमार से नोबेल पुरस्कार विजेता
| # | व्यक्ति | क्षेत्र | वर्ष | योगदान |
|---|---|---|---|---|
| 1. | आंग साँ सू की | शांति | 1991 | लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए उसे अहिंसक संघर्ष के लिए. |
बांग्लादेश से नोबेल पुरस्कार विजेता
| # | व्यक्ति | क्षेत्र | वर्ष | योगदान |
|---|---|---|---|---|
| 1. | मुहम्मद यूनुस और ग्रामीण बैंक | शांति | 2006 | आर्थिक और सामाजिक विकास में उनके प्रयासों के लिए । |

0 Comments